फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीसरी लाइन के लिए बनाई जाएगी आधा किमी की टनल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन और धौर्रा के बीच रेलवे ने पुरातत्व विभाग की चांदपुर जहाजपुर की जमीन का विकल्प खोज लिया है। अब जाखलौन से धौर्रा की ओर पांच किलोमीटर की तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए पहाड़ी पर लगभग आधा किलोमीटर की टनल का निर्माण किया जाएगा।
बीना से झांसी स्टेशन तक तीसरी रेलवे लाइन का काम धौर्रा व जाखलौन को छोड़कर पूरा हो चुका है। इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन भी हो रहा है। लेकिन, धौर्रा और जाखलौन के मध्य चांदपुर-जहाजपुर क्षेत्र में पुरातत्व विभाग की जमीन होने के चलते तीसरी रेल लाइन का काम अब तक नहीं हो सका है। इसके लिए रेलवे ने कई बार पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे ने चांदपुर-जहाजपुर क्षेत्र की पुरातत्व विभाग की जमीन को छोड़कर जाखलौन से धौर्रा की ओर पांच किलोमीटर लंबी घुमावदार यानि कर्वाकार रेल लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। घुमावदार रेल लाइन बनाने में बीच में आ रही पहाड़ी को काटकर आधा किलोमीटर लंबी एक टनल यानि सुरंग का निर्माण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें