फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बिगड़ने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम गुरसौरा में हालत बिगड़ने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम गुरसौरा निवासी मानकुंवर पत्नी मनोहर राजपूत को करीब दस वर्ष से श्वांस की बीमारी थी। पति मनोहर के अनुसार बुधवार की सुबह मानकुंवर की श्वांस उखड़ने लगी और सीने में दर्द होने लगा। गांव के चिकित्सक से श्वांस ठीक करने का इंजेक्शन लगवाया तो ठीक हो गई। कुछ देर बाद फिर से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति मनोहर ने बताया कि तीन दिन पहले भी हालत खराब होने पर पत्नी को जिला अस्पताल उपचार को लाया था, उस समय वह ठीक हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें