फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल नहीं हो रही पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आए दिन कहीं न कहीं पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। इस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोअर जोन के मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थिति बहुत खराब है। पानी की मांग पूरी करने के लिए लोग हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं। इस कारण सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा जिन लोगों के घरों में पानी की सप्लाई का कनेक्शन है, वह बाहर से पानी भरने में असुविधा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब कनेक्शन लिया है और बिल देते हैं तो हमें नियमित पानी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें