फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ज्ञानेंद्र ढाका को बागपत से लाया जाएगा जिला कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रशासनिक आधार पर जिला कारागार में चार माह से चल रहा है निरुद्ध
विज्ञापन

- जेल में मोबाइल फोन बरामद होने के बाद रखा गया था तन्हाई बैरक में
फॉलोअप -
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कारागार में चार माह से प्रशासनिक आधार पर निरुद्ध चल रहे ज्ञानेंद्र ढाका को गैंगस्टर सहित अन्य मामलों की तारीख होने पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बागपत भेजा गया था। बृहस्पतिवार को बागपत कोर्ट में पेशी होने के बाद कड़ी सुरक्षा में पुलिस उसे लेकर जिला कारागार में पुन: शिफ्ट करेगी।
विज्ञापन

बागपत के गैंगस्टर ज्ञानेंद्र ढाका को चार माह पूर्व प्रशासनिक आधार पर जिला कारागार में भेजा गया था। यहां ज्ञानेंद्र ढाका ने 4 नवंबर को जिला कारागार से बागपत के कृष्णपाल राणा से फोन पर रंगदारी मांगी थी। जिस पर बागपत के दोघट थाना में ज्ञानेंद्र ढाका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जेल से रंगदारी मांगने से मचे हड़कंप के बाद 6 नवंबर को डीएम-एसपी ने जिला कारागार में छापा मारा था। जिसमें ज्ञानेंद्र ढाका के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इस मामले में जेलर, डिप्टी जेलर और जेल वार्डर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। वहीं, ज्ञानेंद्र ढाका को जिला कारागार में तन्हाई बैरक में शिफ्ट कर दिया गया था। जेलर रामनरेश गौतम ने बताया कि ज्ञानेंद्र ढाका को गैंगस्टर एक्ट से जुड़े केस में पेशी के लिए बागपत न्यायालय बुलाया गया था। इसमें प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड के वादी की गवाही नियत है। बागपत कोर्ट में पेशी होने पर उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बागपत ले जाया गया था। यहां ज्ञानेंद्र ढाका को बागपत की जेल में रखा गया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट में गैंगस्टर के मामले में उसकी पेशी हुई। पेशी होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ज्ञानेंद्र ढाका को पुन: जिला कारागार में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें