फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई गुरुनानक देव की जयंती

विज्ञापन
लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारे में सजा गुरुग्रंथ साहिब का दरबार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सिख धर्म के गुरु गुरुनानक जी के 550 वें प्रकाशोत्सव पर लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ किया गया।
विज्ञापन

गुरु नानकदेव जयंती पर जालंधर से आए हरविंदर सिंह और रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया गया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मोहकम सिंह ने नानकजी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से सत्य के पथ पर चलने की अपील की।
इस अवसर पर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला ने गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु का संदेश, आज के युग की बहुत बड़ी आवश्यकता है। जन- जन तक गुरुनानक जी की वाणी को पहुंचाया जाए। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि गुरुनानक देव ने पूरे संसार में जो पैगाम दिया है। वह आज के समय में अमल करने की जरुरत है। उन्होंने समाज निर्माण में ऊंच- नीच, छोटे- बड़े, अमीर-गरीब में भेदभाव को समाप्त किया। श्री गुरुसिंह सभा द्वारा अधिकारियों का सिरोपा भेंट कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर ओमकार सिंह सलूजा, सुरजीत सिंह, जेएस बख्सी, सतवंत सिंह, हरसिमरन सिंह, गुरवचन सिंह, लड्डू सिंह, सतनाम सिंह, मनिंदर सिंह, सतनाम सिंह दैलवारा, आनंद सिंह, जितेन सिंह सलूजा, रविंद्र छावड़ा, कमलजीत सिंह छावड़ा, गुरवचन सिंह सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह सलूजा, लवसीत सिंह अरोरा, हरविंदर सिंह सलूजा, वीरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह सलूजा, मनजीत सिंह परमार, दलजीत सिंह, हरवीर सिंह, चरणजीत सिंह, जगजीत सिंह, बॉबी बलदेव सिंह, डॉ सुरेंद्र कौर वालिया, मनमोहन सिंह मोनी, बलजीत सिंह सलूजा, हरजीत सिंह, गुरबीर सिंह, सतवंत सिंह, गुरमुख सिंह, ज्ञानी गुरचरण सिंह अरोरा, मुकेश, विकास सूरी, सतीश अरोरा, अरविंद अरोरा, अमन सरदार, जोगिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, पिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।

ुरुनानकदेव के प्रकाशोत्सव पर लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन करतीं महिलाएं- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें