फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गुमची ने छिल्ला और चकोरा ने उल्दना को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बजरंग क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 जनवरी को होगा
विज्ञापन

पुलवारा। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ला में बृजलाल सिंह लोधी की स्मृति में श्री बजरंग क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सेमीफाइनल खेला गया। इसमें गुमची ने छिल्ला और चकोरा ने उल्दना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल मुकाबला छह जनवरी को होगा।

छिल्ला और गुमची के बीच खेले गए पहले मैच में छिल्ला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। छिल्ला की शुरुआत खराब रही और विकेट गिरते गए। पूरी टीम 9.2 ओवर में मात्र 52 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। छिल्ला ने गुमची की टीम को जीत के लिए 53 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुमची की शुरुआत भी खराब रही और एक के बाद एक विकेट गिरने लगे लेकिन अंत में गुमची की टीम ने तीन विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। गुमची की टीम तीन विकेट से विजयी रही और फाइनल में प्रवेश किया। गुमची के खिलाड़ी रघुनंदन को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मुकाबला उल्दना और चकोरा के बीच हुआ। उल्दना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 13.4 ओवर में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चकोरा की टीम को जीत के लिए 101 रन का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चकोरा की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच को चार विकेट से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया। राजन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका में नरेश, जयपाल सिंह और महेश और सुग्रीम रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान कुमार गौरव सिंह, डॉक्टर राहुल राजपूत, डॉक्टर नीरज कुमार, उपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें