ललितपुर। राज्य कर विभाग इस दीपावली पर बिल लेकर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इनाम वितरित करेगा। इसके लिए बिल का कॉपी विभाग के जारी मोबाइल नंबरों पर भेजना होगा। इससे बिना बिल की खरीदारी की प्रथा तो समाप्त होगी है। इसके साथ ही जो दुकानदार बिल काटकर जीएसटी जमा नहीं करते हैं, उनकी चोरी भी पकड़ में आ जाएगी।
दीपावली का त्योहार खरीदारी का त्योहार होता है। इस त्योहार पर टैक्स चोरी को रोकने के लिए राज्य कर विभाग ने बिल लेकर खरीदारी करने वाले ग्राहकों इनाम देने का निर्णय लिया है। इसके बिल की तस्वीर मोबाइल नंबर 7235001060, 7235001061, 7235001062, 7235001104, 7235001104, 7235001109, 7235001141, 7235001142 पर भेजनी होगी। इसके लिए लाटरी सिस्टम से चयनित विजेताओं को आकर्षक उपहार वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी सहायक आयुक्त राज्य कर नीरज शुक्ला ने दी। विभाग ने कर चोरी रोकने का यह अनूठा उपाय खोजा है। संवाद