फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 17 गांवों में सुधरेगा भूजल स्तर, फेज-2.0 में बनेंगे अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के तहत शुरू हुआ कार्य, कई ग्राम पंचायतों में खोदाई प्रारंभ सिंचाई व पेयजल संकट से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के ग्रामीण इलाकों में भूजल स्तर सुधारने और गर्मी के दिनों में पानी के संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से अमृत सरोवर योजना का फेज-2.0 शुरू कर दिया गया है। इस चरण में जिले की 17 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इनमें से कुछ स्थानों पर कार्य भी प्रारंभ हो चुका है, जबकि शेष में जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
जनपद में छह विकासखंड और 415 ग्राम पंचायतें हैं। गांवों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा (अब वीबी जी राम जी) के तहत पहले चरण में करीब 200 अमृत सरोवरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। अस्तित्व खो रहे तालाबों और पोखरों की खोदाई, गहरीकरण, घाट व बंध निर्माण जैसे कार्य कराए गए थे। इन सरोवरों में वर्षा जल संरक्षित होने से ग्रामीणों को गर्मी में पेयजल संकट से राहत मिली है। मवेशियों के लिए भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।
विज्ञापन

पहले चरण की सफलता के बाद अब फेज-2.0 में 17 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कई गांवों में खुदाई कार्य शुरू हो गया है। अमृत सरोवर बनने से जहां ग्रामीणों को घरेलू उपयोग के लिए पानी मिलेगा, वहीं सिंचाई के लिए भी जल उपलब्ध होगा। इससे किसानों की आय बढ़ने और आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है। निर्माण कार्य में मनरेगा के जॉब कार्डधारक श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा।
-
ब्लॉकवार चयनित अमृत सरोवर
बार – 04
बिरधा – 01
जखौरा – 03
मड़ावरा – 06
महरौनी – 01
तालबेहट – 02

सरोवरों पर मिलेंगी ये सुविधाएं
अमृत सरोवरों के चारों ओर चबूतरा और भ्रमण पथ (पाथ-वे) बनाया जाएगा। छायादार पेड़ लगाए जाएंगे और बैठने के लिए कुर्सियां लगेंगी। राष्ट्रध्वज फहराने के लिए अलग से चबूतरे का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव ने बताया कि जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने के उद्देश्य से पुराने तालाबों का नवीनीकरण कर अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। दूसरे चरण के सभी कार्य जल्द पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें