ललितपुर/मड़ावरा/ डोंगराखुर्द। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से हमें यह शिक्षा मिलती है कि संघर्ष जितना बड़ा होगा, जीत उतनी बड़ी होगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम में व्यापारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि स्वामीजी के पद चिह्नों पर युवा वर्ग को चलने की जरूरत है। विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि युवा वर्ग को नशा मुक्ति का संकल्प लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव गौतम आदि ने अपने विचार रखे।
नेहरू युवा केंद्र ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम किए। स्वयं सेवक हरेंद्र राजा ने कहा कि स्वामीजी ने सार्वभौमिक पहचान दिलाई। कंपनी बाग में युवा भारत ने विशेष योग शिविर व गोष्ठी आयोजित की। पतंजलि जिला महिला प्रभारी प्रीति जैन, अंजना शुक्ला, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अरविंद जैन, युवा भारत जिला प्रभारी मुकेश कुमार साहू, परशुराम साहू, नैचुरोपैथी काउंसलर अर्पित शर्मा, अनुराग चतुर्वेेदी आदि उपस्थित रहे। करुणा इंटरनेशनल ललितपुर केंद्र के ने ऑनलाइन ड्रेस, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने प्रतिभागिता करके स्वामी विवेकानंद की वेषभूषा पहनी। अक्षय अलया, पुष्पेंद्र जैन आदित्य गोस्वामी, देवांश, समकित, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व एवं कृतित्व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। दिनेश साहू, प्रकाश चंद्र साहू, रजनी अहिरवार आदि मौजूद रहे।
पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज में युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रेखा रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी, डॉ अनिल सूर्यवंशी क्रीड़ा अधिकारी, राजेश यादव, र्पू विधायक रमेश कुशवाहा, ज्योति लोधी, जिलाध्यक्ष तिलक यादव, संस्थापक पारसनाथ यादव, प्रबंध निदेशक सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
श्री दीपचंद चौधरी ग्रुप ऑफ कॉलेज में संस्थापक/ प्रबंधक कमलेश चौधरी, प्राचार्य डॉ जे एस तोमर, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो भगवत नारायण शर्मा, आशीष रिछारिया, चौधरी प्रदीप, चौधरी प्रवीण आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि रुपया मनुष्य का निर्माण नहीं करता, बल्कि मनुष्य ही सदा से रुपये का निर्माण करता आया है। समाजवादी छात्रसभा के युवा घेरा कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव सेतू, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन महर्रा में प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने स्वामी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। संचालन प्रवक्ता अश्विनी कुमार जैन ने किया। आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन महर्रा में युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारने की अपील की गई। प्रबंधक संजीव कुमार जैन, प्रबंध समिति के प्रधान सदस्य प्रदीप जैन, डीएलएड के विभागाध्यक्ष अनुराग कुमार नरवरिया मौजूद रहे।
मड़ावरा में शिक्षक संकुल की बैठक संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोराकछया में हुई। इसमें एआरपी राजीव श्रीवास्तव, हरिराम साहू, संकुल शिक्षक खिलावन सिंह, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सरमन लाल आदि ने स्वामी विवेकानंद पर विचार व्यक्त किए। मौजूद रहे। संचालन संकुल शिक्षक अनिल पुलैया और आभार प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने व्यक्त किया।
इसी तरह डोंगराखुर्द में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रबंधक उमाकांत मिश्र, प्रधानाचार्य राजीव पुरोहित ने छात्रों से विवेकानंद के विचारों पर चलकर विद्यालय व देश का नाम ऊंचा करने का आह्वान किया। मदनमोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर आयोजित निबंध व रंगोली प्रतियोगिता में निशा विश्वकर्मा, अमरीन बानो, अनामिका राजपूत, समशुननिशा, पुष्पा प्रजापति, जाशमीन बानो, जूनियर में विक्रम विश्वकर्मा, सीताराम कुशवाहा, अंकित निरंजन, आरती अहिरवार आदि छात्र- छात्राओं को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। संचालन दीनदयाल पटेल ने किया। संकुल केंद्र पारौल के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरयाना में प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने कहा कि स्वामीजी के विचार और जीवन संगठन के लिए आदर्श एवं प्रेरणादायी हैं। संचालन सहायक अध्यापक विशाल जैन ने किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते राज्यमंत्री मनोहरल?- फोटो : LALITPUR
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग- फोटो : LALITPUR