फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डीदल आया और मध्यप्रदेश चला गया

विज्ञापन
टिड्डी दल निगरानी करते कृषि विभाग के अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर और ललितपुर के सीमावर्ती ब्लॉक जखौरा के गांवों के ऊपर से टिड्डी दल गुजरा, लेकिन वह गांवों में उतरा नहीं। वह दोबारा मध्यप्रदेश की सीमा में चला गया।
विज्ञापन

टिड्डी दल पिछले सप्ताह महरौनी के रास्ते मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में चला गया। जहां से छतरपुर में डेरा डाले था। इसके बाद टिड्डी दल दोबारा टीकमगढ़ लौट आया, जिससे उसके जिले में आने की संभावना बढ़ गई थी, इसको लेकर कृषि विभाग को अलर्ट पर रखा गया था। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सीमा पर निगरानी कर रहे थे।
लेकिन, मंगलवार को हवा का रुख पलटने से टिड्डी दल महोबा की ओर चला गया और वहां से छतरपुर पहुंच गया था। इससे कृषि विभाग को राहत मिली थी और लग रहा था कि अब टिड्डी दल जिले की सीमा में नहीं आएगा। लेकिन, एक बार फिर टिड्डी दल ने ब्लाक जखौरा के ग्राम बादरौन और धुरवारा से ऊपर से टिड्डी दल ने जिले में प्रवेश किया और ग्राम रायपुर, बांसी होते हुए ब्लॉक बार के ग्राम बस्तगुवां, धमना, पारौन, लडवारी, भेलोनिसूबा गांवों के ऊपर से मंडराता हुआ सीमावर्ती मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ ग्राम की ओर चला गया है। कृषि विभाग की टीम इसको लेकर सजग थी, इस कारण जैसे ही टिड्डी दल जिले की सीमा में मंडराया, शोरगुल करना शुरू कर दिया। इससे टिड्डी दल नीचे नहीं उतरा। टिड्डी दल नियंत्रण एवं सूचना प्रसारण टास्क फोर्स कृषि विभाग की ओर से जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव समेत जयंतीलाल प्रावधिक सहायक, जजसाहब विषय बस्तु विशेषज्ञ, दीपेंद्र यादव, दीपक एटीएम, संजीव अहिरवार प्रावधिक सहायक, रत्नेश दीक्षित, तकनीकी सहायक, एनएफएसएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें