टिड्डी दल की निगरानी करते कृषि विभाग के अधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। टिड्डी दल ने मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की सीमा में डेरा डाल रखा है। यहां से ललितपुर जिले की दूरी सिर्फ बीस किलोमीटर है। ऐसे में जिले की सीमा में राजघाट होते हुए इस दल के प्रवेश की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते मंगलवार को राजघाट सीमा पर में कृषि विभाग के अधिकारी डेरा डालकर टिड्डी दल की निगरानी कर रहे हैं। रात तक कोई हरकत नहीं हुई है।
मंगलवार को मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले में टिड्डी दल सक्रिय है। ऐसे में ललितपुर जिले की राजघाट सीमा से होकर प्रवेश करने की आशंका जताई जा रही है। यहां पर टिड्डी दल कभी भी आकर जायद फसलों पर हमला कर सकता है। इसको रोकने के लिए कृषि विभाग अलर्ट पर है। दोपहर बाद से ही आला अधिकारी सीमा पर मौजूद रहकर निगरानी करते रहे, लेकिन रात तक भी टिड्डी दल के नहीं आने से राहत मिली। जिले में जायद की अधिकांश फसलें नदियों और तालाबों के आस पास में बोई गई हैं। जिले की अधिकांश सीमा पर नदियां है। इनमें बेतवा नदी सीमा के सबसे अधिक क्षेत्र तक फैली हुई है। इसमें जायद की अधिक फसल बोई जाती है। वर्तमान में टिड्डी दल का प्रकोप फैला हुआ है। यह दल जायज की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर सकता है। ऐसे में फसलों को सुरक्षित रखने के लिए किसान व विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद बने हुए हैं। इसके लिए छिड़काव की तैयारी की गई हैं। गांव में किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जागरुक किया गया है। किसान खेत में ही ढोल, मजीरा,, थाली व डीजे सिस्टम की तैयारी किए हैं, जिससे फसलों को नष्ट होने से बचाया जा सके।
---------
मध्यप्रदेश के अशोक नगर में टिड्डी दल के होने की सूचना है। इस पर जिले की सीमा पर पूरी तरह से निगरानी की जा रही है। टिड्डी दल आने पर उसे नष्ट करने की तैयारी की गई है।
- गौरव यादव, जिला कृषि अधिकारी