फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का भव्य पूजन, निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पंचरत्न विश्वकर्मा समाज ने तुवन मंदिर प्रांगण में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन महोत्सव आयोजित किया। यह आयोजन भव्य और दिव्य रूप से मांगलिक कार्यों के साथ संपन्न हुआ। सुबह सुंदरकांड, विश्वकर्मा हवन पूजन, चालीसा, आरती और भजन कीर्तन हुए।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर करीब एक बजे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़ा, हाथी, ध्वज पताका, बैंड बाजे और झांकियां शामिल थीं। अखाड़े, रासलीला, भजन मंडलियां, सैरा पार्टी और दिल-दिल घोड़ी भी शोभायात्रा का हिस्सा थीं। रथ पर भगवान विश्वकर्मा का स्वरूप और संत महापुरुषों के चित्र भी दिखे। सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्रों में कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होंने सजे हुए स्वरूपों और झांकियों की विधिवत आरती कर प्रसाद वितरण किया। शाम को एक सामाजिक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने वेदों में वर्णित भगवान विश्वकर्मा की महिमा का वर्णन किया।

उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी नरसी कुलरिया ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नरसी कुलरिया नरसी ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए 21 लाख रुपये देने और जनपद में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग फैक्टरी लगाने की घोषणा की। इस मौके पर सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग कुलदीप विश्वकर्मा, कुसुम विश्वकर्मा, मुक्ता सोनी, अनूप ताम्रकार, मनोज विश्वकर्मा, कमलेश प्रताप विश्वकर्मा, अध्यक्ष विजय ड्योडिया, मनमोहन जड़िया, लखनलाल झा, गौरीशंकर सोनी प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें