फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम रोजगार सेवक 23 नवंबर से करेंगे कार्य बहिष्कार

Sat, 21 Nov 2026 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते ग्राम रोजगार सेवक - संवाद - फोटो : Department
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के ग्राम रोजगार सेवकों में अपनी लंबित मांगों को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने 23 नवंबर से विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय में वृद्धि, नकदी रहित चिकित्सा सुविधा और ईपीएफ भुगतान शामिल हैं। संगठन ने 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने की मांग की है। आयुक्त ग्राम विकास विभाग से 13 नवंबर को हुई वार्ता के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। मांगों पर निर्णय न होने पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है। अपनी रणनीति के तहत, ग्राम रोजगार सेवक 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद, 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की योजना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह बुंदेला,धर्मेंद्र कुमार तिवारी, रामरतन,राकेश कुमार,अखिलेश कुमार, जगदीश सिंह, शंकर दयाल, चैनू लाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें