फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की सूची फाइनल, 67137 हजार नए मतदाता जुड़े

विज्ञापन
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों की सूची फाइनल, 67137 हजार नए मतदाता जुड़े
विज्ञापन

ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसमें वर्ष 2015 के मुकाबले इस वर्ष की सूची 67137 नए मतदाता शामिल किए गए हैं। सबसे ज्यादा विकासखंड बिरधा के 15355 मतदाता जुड़े हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों को सीटों के आरक्षण का इंतजार है। निर्वाचन विभाग भी चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। बीते दिनों दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। वर्ष 2015 में जिले के सभी विकासखंडों को मिलाकर 7,38,447 मतदाता थे, जिन्होंने वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत के प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। वर्तमान में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। इसे ध्यान में रखकर मतदाता सूची को दुरुस्त किया गया। इसके उपरांत मतदाता सूची को फाइनल कर दिया गया। इसमें वर्ष 2015 के सापेक्ष 67137 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इस तरह जिले में वोटरों की संख्या 805584 हो गई है, यह ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत के चुनाव में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतवार वर्ष 2015 में इतने थे मतदाता
विकासखंड मड़ावरा की 65 ग्राम पंचायतों में 105678, महरौनी की 66 ग्राम पंचायतों में 110042, बार की 62 ग्राम पंचायतों में 117197, तालबेहट की 54 ग्राम पंचायतों में 113517, बिरधा की 83 ग्राम पंचायतों में 137776, जखौरा की 85 ग्राम पंचायतों में 154237 थे। वहीं, वर्ष 2021 की सूची में विकासखंड मड़ावरा में 113567, महरौनी में 119253, बार में 127766, तालबेहट में 127031, बिरधा में 153131, जखौरा में 164836 मतदाता सूूचीबद्ध किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में नौ प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी
विकासखंड मड़ावरा में 7.47 प्रतिशत, महरौनी में 8.37 प्रतिशत, बार में 9.02 प्रतिशत, तालबेहट में 11.9 प्रतिशत, बिरधा में 11.14 प्रतिशत, जखौरा में 6.87 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। इस तरह जिले में 9.09 प्रतिशत मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है।
जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इसमें 9.09 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। समर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें