फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए भारत सरकार द्वारा चयनित नौ विषयों में से किसी एक विषय पर 20 अंकों वाली प्रश्नावली पर आवेदन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों को जनपदस्तरीय परफारमेंस कमेटी के समक्ष स्वमूल्यांकन कर 31 जनवरी तक प्रश्नावलियों को ऑनलाइन भरकर प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

भारत सरकार ग्राम पंचायतों को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार देकर प्रोत्साहित कर रही है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार की शुरुआत की है। हाल ही में वर्ष 2018-19 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर ग्राम पंचायतों से आवेदन करने के लिए कहा गया है। इसमें ग्राम पंचायतों को स्व मूल्यांकन के आधार पर ऑनलाइन प्रश्नावली भरनी है।
जनपद स्तर पंचायत परफारमेंस असेसमेंट कमेटी का गठन किया गया है, जो प्रश्नावली का परीक्षण करेगी। सत्यापन के बाद अवरोही क्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली 30 ग्राम पंचायतें, चार क्षेत्र पंचायत और दो जिला पंचायतों को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, एक ग्राम सभा को नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, देश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली तीन ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत पुरस्कार, प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली एक ग्राम पंचायत को बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार दिया जाना है।
विज्ञापन

14 फरवरी के पहले इनके प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाने हैं। दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए त्रिस्तरीय पंचायतों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। भारत सरकार के वेबपोर्टल पर मागदर्शिका उपलब्ध है। समस्त पुरस्कार के लिए वेबपोर्टल पर आवेदन के लिए सचिव ग्राम पंचायत, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के यूजर आईडी, पासवर्ड संबंधित जिला पंचायत राज अधिकारी की ईमेल आईडी, जिला पंचायतों के यूजर आईडी और पासवर्ड पूर्व वित्तीय वर्ष में उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी और पासवर्ड ही मान्य होंगे।
ये हैं विषय
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए नौ विषय सूचीबद्घ किए गए हैं। इनमें स्वच्छता, नागरिक सेवाएं (पेयजल, स्ट्रीट लाइट, बुनियादी, संरचना), प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन, सामाजिक क्षेत्र में प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन, ग्राम पंचायतों को व्यक्तिगत, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा दी जा रही सेवाएं, राजस्व सृजन में नवाचार और ई- गर्वनेंस विषय शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत पुरस्कार के संबंध में खंड विकास अधिकारी को निर्देश जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए हैं।
- श्रवण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें