फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में ओडीएफ हुई ग्राम पंचायत इगौना

विज्ञापन
इकौना में अधूरा पड़ा शौंचालय - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत इकौना कागजों में ओडीएफ होकर रह गई है। जमीन के स्तर पर आज भी खुले में शौच का चलन बंद नहीं हो सका है। यहां सुबह-शाम लोगों को हाथ में लोटा लेकर देखा जा सकता है। इस तरह की स्थिति से शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेसलाइन सर्वे के आधार व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया। इसके बाद ग्राम पंचायतों को ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) घोषित किया गया। इकौना ग्राम पंचायत को वर्ष 2017-18 में ओडीएफ घोषित कर दिया गया। वर्तमान में कई परिवारों में शौचालय नहीं बन पाए हैं और जिनके शौचालय बने में भी हैं, उनमें से कई लोग प्रोत्साहन राशि पाने के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकतर शौचालयों का निर्माण ठेकेदारों के माध्यम से कराया गया। कई लोगों के अधूरे शौचालय अभी भी देखे जा सकते हैं। यही नहीं, गड्ढे मानक अनुरूप नहीं खुदवाए और जो गड्ढे खोदे भी गए तो उन्हें ठीक तरह से ढंका नहीं गया। इसके चलते कई लोग शौचालय का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। अलसुबह और शाम ढलते ही गांव की महिलाएं, पुरुष व बच्चे सड़क किनारे शौच करते देखे जा सकते हैं, जिससे गांव में प्रवेश करते ही गंदगी दिखाई देने लगती है। ग्राम में गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
स्वयं पैसे लगाकर शौचालय का निर्माण कराया है, लेकिन प्रोत्साहन राशि अभी तक नहीं मिली है। जबकि, कई बार इसकी मांग कर चुके हैं। हर बार अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

- धन सिंह, ग्राम इकौना
मानक अनुरूप गड्ढे नहीं बनवाए गए हैं और न ही गड्ढों को ठीक से ढंका गया है। इस वजह से शौचालय का प्रयोग नहीं करते है। अधूरा पड़े शौचालय को पूर्ण कराया जाए।
- नीरज कुशवाहा, इकौना
एक तो शौचालय अधूरा पड़ा है और दूसरा सरकार से आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। मजबूरन, बहू-बेटियों को खुले में शौच करने के लिए जाना पड़ रहा है। इस ओर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।
- गुलाब, इकौना
बाहर शौच जाने में दिक्कत होती है। अगर घर में शौचालय बनवा दिया जाए तो काफी सुविधा हो जाएगी। लेकिन, जिम्मेदार इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
- गीता, इकौना
ओडीएफ ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरुक करने के लिए एक टीम गठित की जाती है, जो लगभग हर एक पंचायत में पहले से गठित है। ग्राम इकौना में खुले में शौच होने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

- सुनील श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी मड़ावरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें