भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर राज्यपाल उ.प्र. शासन को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार सुनील कुमार दुबे को सौंपा। इसमें अवगत कराया है कि जनपद में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसान बरबाद हो गया है और प्रदेश सरकार ने जनपद में 59283 किसानो को 70 करोड 60 लाख रूपये की राहत राशि वितरित की गई है। प्रदेश सरकार से मांग की गई कि किसानों को शीघ्र राहत राशि दिलाई जाए । वहीं, प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब बताते हुए पत्रकार जोगेन्द्र की हत्या के बाद आरोपी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने को दुर्भाग्य पूर्ण बताया गया । ग्राम महौली में वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सहरियों के मकान जला दिए और उनके साथ की गई बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की निंदा की। जनपद की अधिकांश सडको जिनमें महरौनी से सौजना एवं महरौनी से नाराहट, छायन से कुम्हैढी, बानपुर से टीकमगढ, उदयपुरा से कैलगुवा, बांसी से बानपुर, गौना तिराहे से जामनीबांघ, झरावटा से वगौनी, एवं महरौनी से बैदपुर सहित मुडिया मार्गो को ठीक कराने की मांग की गई । ज्ञापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिशेखर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ब्रजराज सिंह, जगदीश सिंह, मनोहर लाल पंथ, चन्द्रशेखर पंथ, शिवशंकर तिवारी, हरिशंकर सोनी, महेंन्द्र सिंह, सौरभ राजा, आशीष पंडा, एम ए रिजवी, हरेराम दीक्षित, जगदीश सिंह, श्रीराम पटैरिया, इन्द्रपाल सिंह परमार, शालिगराम पुरोहित, बच्चूलाल पटैरिया, महेन्द्र झा आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर है।