फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में दिखा ठंड का असर

Wed, 16 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसका असर मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में दिखाई दिया। कार्यालयों में या तो कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही या फिर पटलों पर बैैठे नहीं, जिससे विभागों में कामकाज नहीं के बराबर हुआ।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी होने से जिले का पारा लुढ़क गया है। सुबह व शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को दिन में भी ठंड महसूस की गई, जिसका असर सरकारी कार्यालयों में देखा गया। विकास भवन के अधिकांश कार्यालयों में कम ही कर्मचारी अपने पटल पर बैठे नजर आए। अधिकतर कर्मचारी कुर्सी छोड़ धूप में यहां- वहां टहलते दिखे। तमाम कर्मचारी तो चाय की दुकानों पर चाय की चुस्कियां लेकर टाइम बिताते दिखाई दिए। 

विकास भवन स्थित सांख्यिकी कार्यालय में कार्यरत सहायक सांख्यिकी अधिकारी डा. यज्ञव्रत द्विवेदी का कहना है कि एक कर्मचारी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है तथा कई कर्मचारी अवकाश पर हैं। इस कार्यालय में केवल अधिकारी ही बैठे मिले। नेडा कार्यालय और डीडीओ कार्यालय में भी अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी थीं। बीएसए कार्यालय में भी कर्मचारी कम बैठे मिले। अन्य सरकारी कार्यालयों में भी ऐसी ही स्थिति नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें