फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भारत सरकार की टीम ने निवारी अमृत सरोवर का किया सत्यापन

Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए पंजीकृत हुए ब्लॉक महरौनी की ग्राम पंचायत निवारी में बने अमृत सरोवर का मंगलवार को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने स्थलीय सत्यापन किया। टीम ने अमृत सरोवर की गहनता से जांच की और कामों को देखकर उसकी गुणवत्ता को परखा। जनपद में जल संरक्षण योजना के अंतर्गत ब्लॉक महरौनी की ग्राम पंचायत निवारी में शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर निर्मित कराया गया है। यह अमृत सरोवर जीरो लेवल से बनाया गया। इसकी लागत कुल लागत करीब 27.46 लाख है। 28 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अमृत सरोवर का जिक्र किया था। हाल ही में निवारी के इस अमृत सरोवर को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम जिसमें डिप्टी डायरेक्टर सीडब्ल्यूसी आगरा मानस हंस यादव और एएचजी सीजीडब्ल्यूबी के मोहम्मद फैसल खान जनपद पहुंचे। टीम ने तालाब का स्थलीय सत्यापन कर गहनता से जांच की और कराए जा रहे कार्य की गुणवत्ता को देखा-परखा। टीम स्थलीय सत्यापन की रिपोर्ट जलशक्ति मंत्रालय को देगी। राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए पंजीकृत हुए इस अमृत सरोवर को पुरस्कार मिलने की उम्मीद बनी हुई है।
भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने ग्राम निवारी में बने अमृत सरोवर का स्थलीय सत्यापन किया। जिसमें यहां निर्मित कराए गए स्थलों सहित अन्य बिंदुओं का परीक्षण किया। टीम अपनी सत्यापन रिपोर्ट जल शक्ति मंत्रालय को देगी। - रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें