फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से दर-दर की ठोकरे खा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरा और डगराना में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान आरोप लगाया गया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायन ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान, मजदूर परेशान हैं। वहीं, भाजपा सरकार किसानों के साथ जुमलेबाजी कर रही है। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लोगों के सामने परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। आर्थिक कारणों से कई लोग आत्महत्या कर रहे हैं। आज सिर्फ कांग्रेस ही किसान मजदूर की आवाज उठा रही है। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि मोदी, योगी सरकार ने हमेशा जनता के साथ जुमलेबाजी की है। इस सरकार को पूंजीपतियों साधने में मस्त है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बार सुशील रजक, अरविंद कुशवाहा, राकेश रजक, हरिबाबू शर्मा, मोहन सिंह चंदेल, बिट्टू राजा, डॉक्टर रामसिंह, मनीष श्रीमाली, महेंद्र पनारी, अजय कुशवाहा, रूपनारायण उपाध्याय आदि लोगों ने किसान पंचायत को संबोधित किया। किसान पंचायत में रमेश राजपूत, अजय राजपूत, ओमप्रकाश राजपूत, भागीरथ रैकवार, डॉक्टर आरएस दिवाकर, कल्लू कुशवाहा, जगन्नाथ झा, कुंवर लाल राजपूत उपस्थित रहे। संचालन मनीष श्रीमाली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें