फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करा पा रही सरकार

विज्ञापन
goverment not created employment - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर) नौकरी संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस कमेटी ने महरौनी तहसील के ग्राम जखौरा में मीटिंग की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य धनीराम अहिरवार ने कहा कि सरकारें युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में नाकाम हैं। इस कारण बेरोजगारों की फौज तैयार होती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेरोजगार डिग्री लेकर सड़कों की खाक छान रहे हैं और सरकार केवल निजीकरण पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। बेरोजगारों की तरफ जरा भी गंभीरता नहीं दिखा रही है। अधिकांश युवा बेरोजगारी में जीवन व्यतीत करने के लिए विवश हैं। सरकार को रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराने चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य धनीराम अहिरवार, गौरव जैन आदित्य राष्ट्रीय प्रवक्ता यूथ कांग्रेस, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा राजा गौर, दीपक शिवहरे, संजय यादव, नीतू झा, कीर्ति तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मोंटी शुक्ला, सुनील पटैरिया, सूर्यप्रताप सिंह, ब्रजेश मिश्रा, जाहिर सिंह, प्यारेलाल, सुरेश कुमार, पार्वती झां, सुनील अहिरवार, रोहित कुशवाहा, कार्तिक पटैरया, केपी राजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें