फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिला सतरवांस आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 10 Jun 2015 11:54 PM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित ‘विलेज हेल्थ न्यूट्रीशन डे’ की सच्चाई सीएमओ के निरीक्षण के दौरान सामने आ गई। दोपहर साढ़े बारह बजे सतरवांस गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने एएनएम और तीन आशा कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन



बुधवार को सीएमओ डा. सत्येंद्र कुमार ग्राम सतरवांस स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जो बंद पाया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री अभिलाषा पाराशर और साधना चौबे केंद्र से 250 मीटर दूर सड़क पर मिली, उन्होंने सीएमओ को बताया कि कोई बच्चा टीकाकरण के लिए नहीं आया था। इस कारण एएनएम घर चली गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि आशा रामकुंवर, बेबीराजा और हेमलता टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं करती हैं।

सीएमओ ने पीएचसी बिरधा इंचार्ज डा. श्याम सिंह को एएनएम व तीनों निष्क्रिय आशाओं की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम टीला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर एएनएम मिथलेश शर्मा कार्य करतीं मिलीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रामकुमारी, रानीराजा भी मौजूद थीं। वहीं, टीका लगवाने आए पांच बच्चे और दो गर्भवती महिलाएं मौजूद मिलीं। वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें