फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चमका सोने-चांदी का कारोबार, खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की काफी मान्यता है। ज्वैलर्स की दुकानों पर सोना-चांदी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
सोना-चांदी को धन-धान्य की देवी लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। अक्षय तृतीय पर आभूषण खरीदने को सौभाग्य की प्राप्ति के रूप में देखा जाता है। ऐसे में आभूषणों की दुकानों पर सुबह से ही लोग पहुंचते रहे। सोना 98 हजार पार होने के बाद भी खूब खरीदारी की गई। चांदी भी 98 हजार पर रही। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी की।
ज्वैलर्स संदीप सराफ ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदने की शुरुआत काफी अच्छी रही। लोग सहालग होने के चलते सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। कुछ लोग निवेश के हिसाब से भी सोने की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
बर्तनों की दुकान पर रही भीड़
अक्षय तृतीय पर होने वाली शादी को लेकर बाजार में भीड़ रही। शादी में उपहार देने के लिए बर्तन की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। लोगों ने पीतल, स्टील और कांसे के बर्तन की खरीद की।
विज्ञापन


कपड़ा सहित इलेक्ट्रिक बाजार में रही रौनक
कपड़ा बाजार में भी रौनक रही। साड़ी लाइन सहित अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजार अच्छा रहा। शहर में स्थित शेरवानी, शूट सहित कपड़ों के अन्य शोरूम पर भी लोगों ने खरीदारी की। लोगों ने बिजली के उपकरण खरीदे। हालांकि, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बिजली के उपकरण कुछ महंगे दामों पर बिके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें