फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर्म मिटाने को धरती पर जन्म लेते परमात्मा

विज्ञापन
पटौरा कलां में भागवत कथा में मौजूद राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम पटौराकला स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में श्री भगवत सेवा संस्थान के तत्वावधान में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन से आए भागवताचार्य विजयानंद शास्त्री ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब तब परमात्मा अवतार धारण कर धर्म की स्थापना करते हैं।
विज्ञापन

कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। जन्म होते ही नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल के श्रद्घालुओं ने गाना शुरू कर दिया। श्रृद्धालुओं ने आतिशबाजी भी की व माखन, मिश्री, गुलाब जामुन का भोग लगाया। तत्पश्चात इसका वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी राज्यमंत्री उप्र शासन), अशोक गोस्वामी अध्यक्ष सर्वब्राह्मण महामंडल, अशोक रावत पूर्व अध्यक्ष
जिला सहकारी बैंक, अजय पटैरिया को शॉल व श्रीफल भेंट किया गया। राज्यमंत्री द्वारा भागवत पोथी-व्यास पूजन कर आरती की गई। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान प्रबंधक नागेन्द्र रावत द्वारा निजी कृषि भूमि पटौरा कला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए दान देने की घोषणा की। इस दौरान प्राचीन तालाब का सौंदर्यीकरण व वन क्षेत्र से 22 एकड़ कृषि भूमि मुक्त कराने की मंग मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी से किया। इस पर राज्यमंत्री ने शासन में प्रस्ताव बनाकर ग्रामवासियों व किसानों को सौगात दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्रीभगवत सेवा संस्थान ने श्रम विभाग के 200 लाभार्थियों को राज्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र सौंपे गए। संचालन आचार्य संदीप शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें