फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं सपाई

Tue, 05 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sapa metting ,lalitpur news - फोटो : demopic
विज्ञापन
ललितपुर। पंचायतीराज चुनाव व विधान परिषद सदस्य की जीत के बाद समाजवादी पार्टी ने धन्यवाद सभा का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं।  
विज्ञापन


सोमवार को कंपनी बाग में धन्यवाद सभा में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार ने जितने विकास के कार्य किए हैं, उतने किसी सरकार ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार फिर से बनेगी। उप्र से 73 सीटें जीतकर केंद्र में राज करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के किसानों के साथ पक्षपात कर रहे हैं। प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से बर्बाद किसानों की मदद के लिए वह एक रुपये की मदद नहीं कर रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा बांटा गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ललितपुर आ रहे हैं। हर गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न प्रदेश सरकार दे रही है। गरीबों को समाजवादी पेंशन भी दे रही है। 1.70 लाख शिक्षकों को तैनात किया है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।

इस दौरान एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जिस तरह दिन-रात कर उन्हें एमएलसी बनाया है, वह दिन-रात एक कर सपा को सभी सीटों पर जिताकर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने में सहयोग करेंगी। इस दौरान उन्होंने पार्टी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव, युवजन सभा अध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आसिफ कुरैशी को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जयराम निरंजन, अतुल निरंजन व जिपंस राजश्री खटीक ने नरेश उत्तम व एमएलसी को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। सभा में जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, झांसी के जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष फूलसिंह यादव, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष राजेश यादव, ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योति कल्पनीत लोधी, महरौनी से प्रत्याशी रमेश खटीक, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, खिलान सिंह, नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में उत्तम सिंह चौहान, आरएन यादव, बालकृष्ण नायक, ब्लाक प्रमुख जयराम सिंह निरंजन, रामजीवन यादव, महेंद्र पाल सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव, गिन्नी राजा, हेमंत जैन रोंड़ा, रामविलास रजक, मीडिया प्रभारी कुंदन पाल आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें