फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता पर जोर

Sat, 12 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में तुवन मंदिर से निकाली गई जागरूकता रैली को नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की छात्राओं व पीएन इंटर कालेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित कर रही हैं,
विज्ञापन


ताकि स्वच्छता अपनाते हुए लोग स्वस्थ रहें। स्वच्छता से ही बेहतर भविष्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने नगर के निवासियों से भी स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रैली तहसील चौराहा, घंटाघर, सावरकर चौक होते हुए विद्यालयों में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश भारती, आर के लवानियां, दिनेश बिरौनियां, रमाकांत तिवारी, स्वच्छता अभियान के प्रभारी अभिषेक चौबे, रामस्वरूप नामदेव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें