फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 03 Sep 2023 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरी के लिए पत्ती काटने घर से निकली थी, तीन भाइयों की इकलौती बहन थी
विज्ञापन

आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पाए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर से बकरियों के लिए पत्ती काटने के लिए निकली किशोरी का शव गांव के बाहर पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम मुडिया निवासी फूल कुमारी (15) शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने घर से बकरियों के लिए पत्ती काटने गई थी। फूल कुमारी के माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। शाम करीब छह बजे माता-पिता जब घर लौटकर आए तो घर पर फूल कुमारी नहीं मिली। भाइयों ने पत्ती काटने के लिए जाने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद माता-पिता फूल कुमारी की खोजबीन करने लगे। करीब एक घंटे तक खोजबीन करने के बाद गांव के बाहर इमली के पेड़ पर फूल कुमारी का शव लटका हुआ मिला। मृतक किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बड़ी बहन थी। थानाध्यक्ष नाराहट दिलीप कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें