फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। छात्रों ने भी छात्राओं की रक्षा का वचन दिया। इसके साथ मेहंदी प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाई।
19 अगस्त को रक्षाबंधन है। शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय और अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय मसौराकलां, अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय पनारी में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। तिलक-रोली लगाई, आरती उतारी और मिठाई खिलाई। छात्रों ने भी छात्राओं को पेन, पेंसिल सहित अन्य उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक परिषदीय विद्यालय खड़ेरा में रक्षाबंधन को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने सहेलियों की हथेली पर आकर्षक मेहंदी रचाई। अन्य विद्यालयों में भी कागज से राखी तैयार कराने की विधि शिक्षिकाओं ने बच्चों को सिखाई। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक हबीबा बानो, अनुराधा देवलिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें