फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इलाज के लिए उधार लिए रुपये, सूदखोरों ने ब्याज सहित कई गुना वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में बताया कि संतोष कुमार विकास खंड तालबेहट में सफाईकर्मी है। उसने उन्हें एक प्रार्थना पत्र 16 अगस्त को दिया था। बताया था कि उसके बच्चे की आंखों की रोशनी सितंबर 2011 में चली गई थी। वह निरंतर अपने बच्चे का इलाज करा रहा है। संतोष ने अपने पुत्र के इलाज के लिए कुछ साहूकारों से रुपया उधार लिया था। तालबेहट निवासी एक व्यक्ति से 3.25 लाख रुपये 10 मई 2020 को लिए थे। उक्त व्यक्ति सफाईकर्मी के डेबिट कार्ड से प्रतिमाह 13750 रुपये करीब चार वर्ष से निकाल रहा है। 10 मई 2024 तक 6,60,000 रुपये निकाल लिए। उधार लिए रुपयों के एवज में आरोपी व्यक्ति डेबिट कार्ड, छह ब्लैंक चेक,100 रुपये का हस्ताक्षरित स्टांप पेपर पति-पत्नी युक्त आधार कार्ड, पैनकार्ड जबरन ले लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी एक व्यक्ति से 20 मई 2019 को 20 हजार रुपये उधार लिए थे। उक्त व्यक्ति ने जबरन बैंक के दो ब्लैंक चेक हस्ताक्षरित ले लिए हैं। 20 मार्च 2024 तक उक्त व्यक्ति ब्याज सहित एक लाख रुपये से ऊपर ले चुका है। इसी प्रकार रामनगर निवासी एक अन्य व्यक्ति से 12 मई 2023 को 15 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसके एवज में 12 अप्रैल तक 16500 रुपये ब्याज सहित दे चुका है। ग्राम पाचौनी निवासी एक अन्य व्यक्ति से 53 हजार रुपये 10 जून 2022 को उधार लिए थे। जिसके एवज में प्रतिमाह 11 हजार रुपये ब्याज सहित देकर 22 महीने में 242000 रुपये दिए। लेकिन अब भी उससे पैसों की मांग की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने सफाई कर्मी संतोष व उसके परिवार की जानमाल की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें