फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एकांकी का मंचन

Sun, 25 Oct 2015 01:15 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के एकांकी का मंचन किया गया। एकांकी की वीडियोग्राफी कराई गई। अब उसका मंचन मंडल स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज महरौनी में बेटियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीबी गुप्ता इंटर कालेज के प्राचार्य राजेंद्र गुप्ता और विशिष्ट अतिथि शांति निकेतन इंटर कालेज के प्रभारी प्राचार्य सूर्यबली प्रसाद रहे। अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या शीलम गुप्ता ने की। इस मौके पर कवि संजय पांडेय भारत के एकांकी का मंचन किया गया, जिसमें प्रतिभाग करने वाली छात्राओं ने सराहनीय अभिनय किया। एकांकी की वीडियोग्राफी कराई गई और इसकी प्रति जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष भेजी गई। एकांकी को मंडल स्तर पर प्रदर्शन के लिए चयनित कर लिया गया है।
विज्ञापन


एकांकी मंचन में स्वाति सेन, रुचि बिरथरे, सुरभि जैन, प्रिंसी तिवारी, ज्योति वर्मा, अपर्णा सिसौदिया, रिंकी खरे, प्रिंसी साहू, सिमरन जैन, स्वीटी खटीक, सीमा झा, सोनम राजा और टीम मैनेजर राखी श्रीवास्तव ने भाग लिया। संचालन रमेश सिंह परिहार ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें