फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम बजरंगगढ़ निवासी मुस्कान (19) पत्नी अजीज शाह रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर रस्सी के फंदे पर लटकती मिली।
परिजन उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। युवती के पिता जाकिर शाह निवासी मालथौन जनपद सागर मध्य प्रदेश के मुताबिक करीब दस माह पूर्व मुस्कान की शादी अजीज के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह परेशान दिखाई देती थी।
विज्ञापन

कारण पूछने पर वह नहीं बताती थी। रविवार दोपहर उसके पास फोन आया और बताया गया कि मुस्कान की तबीयत खराब है और वह बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में है। जब पिता पहुंचे तो पता चला कि मुस्कान को यहां लाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। ससुरालीजनों ने बताया था कि मुस्कान कमरे में रस्सी के फंदे पर लटकी मिली थी।
युवती के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या कर फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया। यह भी बताया कि वर्तमान में रमजान माह चल रहा है और उसकी पुत्री मुस्कान रोजा रख रही थी। रविवार को भी मुस्कान रोजा रखे थी।
विज्ञापन

वहीं सुसरालीजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। थाना पाली प्रभारी निरीक्षक उदयभान गौतम ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। घटना की जांच कराई जा रही है। ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें