फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में विज्ञान प्रदर्शनी कल

Mon, 08 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय इंटर कालेज में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत नौ फरवरी को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार मॉडलों का प्रदर्शन होगा।

विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बाल वैज्ञानिक बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। नौ फरवरी को आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में प्रत्येक विद्यालय से चार-चार मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो विभिन्न विषयों पर आधारित होंगे।
विज्ञापन


इनमें जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता, संरक्षण एवं सुगमता, मानक कल्याण में विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना एवं प्रोद्यौगिकी व गणित-भौतिकी आधारित विषयों के मॉडल होंगे। प्रदर्शनी नौ फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने राजकीय, अशासकीय व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडलों में से श्रेष्ठ 20 मॉडलों का चयन समिति द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत उत्कृष्ट मॉडलों को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें