फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडवाना एक्सप्रेस के पहियों से निकली चिंगारी, सात मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भोपाल की ओर से झांसी, दिल्ली जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के पहियों से चिंगारी निकलने पर ट्रेन को करौंदा रेलवे स्टेेशन पर रोका गया। बाद में उसे जाखलौन रेलवे स्टेशन ले जाकर पहियों को आइसोलेट कर आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब आठ बजे भोपाल की ओर से आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस आगासौद रेलवे स्टेशन से गुजरी। करौंदा रेलवे स्टेशन से पहले गेटमैन ने गोंडवाना एक्सप्रेस के एक कोच के पहियों से चिंगारियां छूटते देखीं। इसके बाद गेट मेन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी, जिस पर ट्रेन को करौंदा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जहां ट्रेन को सात मिनट तक रोककर पहियों को रिलीज किया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाकर जाखलौन रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां उसके ब्रेक ब्लॉक होने वाले पहियों को आइसोलेट यानि फ्री कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। वहीं, रेलवे अधिकारियों के अनुसार 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड में ट्रेन चलने पर ब्रेक ब्लॉक होने की स्थिति में इस प्रकार से ट्रेनों के पहियों से चिंगारियां निकलती हैं, पहले लोहे के ब्रेकर होते थे, लेकिन अब फाइबर के ब्रेकर होने के कारण चिंगारियां अधिक दिखाई देती है। इसकी वजह से यह स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें