फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में मनाई गई ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण ईद का पर्व घरों में ही मनाया गया। ईदगाहों में सन्नाटा पसरा रहा और पुलिस का पहरा रहा। लोगों ने ईद की नमाज घरों में ही अदा की। कोई एक- दूसरे के गले नहीं मिला, सबको दूर से ही ईद की मुबारक बाद दी। यह पहला मौका है, जब ईद की नमाज घरों में अदा की गई। कोई मुस्लिमों से ईद मिलने नहीं गया। ईदगाहों में मुस्लिमों की जगह केवल पुलिस का पहरा रहा। एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद फोन पर या दूर से हाथ जोड़कर दी गई। सबने यही कहा कि कोरोना के संक्रमणकाल में सारे नियम कायदे बदल गए हैं। ईद पर वैसा उत्साह भी नहीं देखा गया, जो हर साल रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें