फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक छूटे मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं : रामकिशोर साहू

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की एसआईआर को लेकर बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की एसआईआर को लेकर बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने खितवांस और मिर्चवारा के शक्ति केंद्रों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि खुशी की बात यह है कि एसआईआर मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में संगठन की दृष्टि में कानपुर बुंदेलखंड में पहला स्थान एवं उत्तर प्रदेश में तृतीय स्थान पर है। उन्होंने कहा कि विधानसभा ललितपुर में 84 व महरौनी में 85 शक्ति केंद्र हैं। हम लोगों को प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की समीक्षा करनी है। फार्म छह, फार्म सात, फार्म आठ के बारे में हकार्यकर्ताओं को जानकारी देने का काम करना है। उन्होंने शक्ति केंद्र खितवांस और मिर्चवारा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एसआईआर की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, हरीराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी, प्रदीप चौबे, राजकुमार जैन, बब्बू राजा बुंदेला, पुनीत सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। उधर, डोंगराकलां शक्तिकेंद्र पर भाजपा नेता जगदीश लोधी ने एसआईआर पर जानकारी दी। इस दौरान संयोजक मुरलीधर सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें