संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने सभी स्कूली वाहनों का समय से फिटनेस कराने को कहा। 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों को वाहन न चलाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में विद्यालय यान समिति, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में हुई। सीडीओ ने एनएचएआई को मार्गों पर सोलर ब्लिंकर (सोलर लाइटें) लगवाने के लिए निर्देशित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक व सहायक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूली वाहनों का समय से फिटनेस कराने को कहा। चिकित्सा विभाग को गुड सेमेरिटन योजना के प्रोत्साहन के लिए कहा। 23 जनवरी को होने वाली मानव शृंखला को लेकर चर्चा की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी- सह सचिव मो. कय्यूम ने सड़क सुरक्षा समिति द्वारा गत माह में हुई बैठक की विभागवार अनुपालन आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र, यातायात निरीक्षक आलोक कुमार तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष सरला जैन, एनएचएआई प्रबंधक समेत अन्य मौजूद रहे।