फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की गाड़ी आते ही लग जाती भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने एवं मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने का आग्रह और चेतावनी बेअसर साबित हो रही है। लोग प्रशासन की इस चेतावनी का प्रतिदिन माखौल उड़ा रहे हैं। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन चल रहा है, जिसके तहत लोगों को अपने घरों में रहने के निर्देश है। आवश्यक कार्य होने पर भी घर से बाहर जाने के निर्देश हैं। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने एवं मुंह पर मास्क लगाने के निर्देश हैं। लेकिन, जब भी गांव में गैस सिलेंडर देने के लिए एजेंसी का वाहन आता है  तो लोग गैस सिलेंडर लेने ही गाड़ी को चारों ओर से घेर लेते हैं, जैसे सिलेंडर समाप्त होने वाले होंl जबकि, एजेंसी संचालक घर- घर बुकिंग के गैस सिलिंडर लेकर जाता है। इन लोगों के मुंह पर न तो मॉस्क लगा रहता है और न ही यह लोग एक- दूसरे से दूरी बना कर रखते हैं। यदि कोई इसके लिए कहता तो लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। जनहित में इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें