फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं पिसाई के पैसे मांगने के विवाद में त्रिशूल मारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
काशीराम (फाइल फोटो) - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम झरावटा में आटा चक्की पर उधार गेहूं पिसाने के पैसे मांगने के विवाद में युवक की गले में त्रिशूल मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार नामजद हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम झरावटा निवासी काशीराम (27) पुत्र चिप्पे पटेल के चाचा मलखान शुक्रवार की रात को लगभग नौ बजे गांव में गेहूं पिसाने के लिए आटा चक्की पर गए थे। वह चक्की पर गेहूं रखकर लौटने लगे तो रास्ते में सुल्तान सिंह मिल गया। बताते हैं कि मलखान की पहले आटा चक्की थी। सुल्तान ने चक्की पर उधार गेहूं पिसवाए थे। उसका तकरीबन ढाई हजार रुपये बाकी थी। मलखान ने सुल्तान सिंह से गेहूं पिसाने के वही ढाई हजार रुपये मांग लिए, जिस पर सुल्तान ने मलखान के साथ मारपीट कर दी। इससे मलखान वापस घर लौट गया और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद मलखान का भतीजा काशीराम चक्की पर आटा उठाने के लिए गया था। रास्ते में उसे सुल्तान सिंह मिल गया। वहां, काशीराम की उससे फिर से पुराने पैसे मांगने को लेकर बहस हो गई। जिस पर सुल्तान गाली गलौज करने लगा। काशीराम ने उसे गालियां देने से मना किया तो सुल्तान सिंह, उसकी पत्नी शांति देवी, जितेंद्र सिंह एवं महेंद्र सिंह ने उसे पकड़ लिया और सुल्तान सिंह ने त्रिशूल काशीराम की गर्दन में मार दिया। त्रिशूल उसकी गर्दन में घुस गया, उसके चीखने चिल्लाने पर भाई राजकुमार, परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए। उधर, हमलावर मौके से भाग निकले। परिजन काशीराम को बेसुध अवस्था में थाना नाराहट ले गए जहां नाराहट पुलिस ने उसे जिला अस्पताल उपचार को भिजवाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। नाराहट पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्यारोपियों सुल्तान सिंह एवं उसकी पत्नी शांति देवी, जितेंद्र सिंह एवं महेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृृतक के चचेरे भाई राघवेंद्र ने बताया कि उसका भाई एक निजी विद्यालय में अध्यापक था और कोचिंग पढ़ाता था। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। वह दो भाइयों में छोटा था।
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
ग्राम झरावटा निवासी युवक काशीराम की हत्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों में हत्यारोपियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है और पूरे गांव में शोक व्याप्त है। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते दो अप्रैल की रात में काशीराम के परिवार के एक व्यक्ति से गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसमें काशीराम की धारदार हथियार फें ककर मारने से मौत हो गई। चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जल्द ही चौथे आरोपी की भी गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें