फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गोविंद सागर समेत आठ बांधों के खुले रहे गेट, निचले इलाकों में अलर्ट

Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से बांधों के ऊपरी क्षेत्र और कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक शुक्रवार को भी जारी रही। इससे दूसरे दिन जिले में गोविंदसागर, सजनाम, राजघाट, माताटीला सहित आठ बांधों के गेट खुले रहे और अतिरिक्त पानी की निकासी कर जलस्तर को निर्धारित किया जाता रहा। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांधों के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे चारों ओर सिर्फ पानी की पानी दिखाई दे रहा है। खेत में पानी भर गया है, नदी-नाले उफान मारकर बह रहे हैं। तालाब, पोखर और बांध भी अपनी क्षमता से भर चुके हैं। बांधों के ऊपरी क्षेत्रों से पानी की लगातार आवक हो रही है और बांधों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए दूसरे दिन जिले के राजघाट बांध से 75 हजार क्यूसेक, माताटीला बांध से 42 हजार क्यूसेक, गोविंद सागर बांध से 11235 क्यूसेक, शहजाद बांध से 10075 क्यूसेक, सजनाम बांध से पांच हजार क्यूसेक, कचनौदा बांध से 8105 क्यूसेक, उटारी से 1530 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की निकासी की गई। बांधों के गेट खोले जाने से निचले इलाकों में बहने वाली नदियां पूरे उफान पर बह रही थीं और रपटे व पुल डूब गए। सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया और लोगों से नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की। इधर अधिकारी बांधों के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं। नोडल/अधिशासी अभियंता भूपेश सुहेरा ने बताया कि बांधों के ऊपरी क्षेत्र से बांधों में पानी की आवक होने और जलस्तर बढ़ने पर बांधों के गेट खोलकर जलस्तर को निर्धारित किया जा रहा है। जलस्तर निर्धारित होने के बाद बांधों के गेटों को बंद कर दिया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता ने किया गोविंद सागर और सजनाम बांध का निरीक्षण

बांधों के गेट खुलने और अतिरिक्त पानी की निकासी होने के बाद शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल जितेंद्र सिंह कनौजिया ने गोविंद सागर बांध और सजनाम बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात कर्मचारियों से बांधों से हो रही पानी निकासी के बारे में जानकारी ली। साथ में बांधों के जलस्तर की लगातार निगरानी करते रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें