फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से विद्यालयों का निर्माण कार्य प्रभावित

Mon, 25 May 2015 12:24 AM IST
ललितपुर / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में शौचालय एवं अतिरिक्त कक्षा- कक्षों के निर्माण भीषण गर्मी से प्रभावित हो गए हैं। कहीं श्रमिक नहीं मिल रहे हैं तो कहीं पानी की कमी बाधा बन गई है। अध्यापकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जाने से भी खातों से पैसे निकल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिन विद्यालयों में शौचालय नहीं हैं, वहां उनका निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा 101 अतिरिक्त कक्षा- कक्षाें का भी निर्माण कार्य हो रहा है। शुरुआती समय में निर्माण कार्य तेजी गति से चले, लेकिन गर्मी का असर इन कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है।
प्रचंड गर्मी में भूजल स्तर तेजी से नीचे की ओर सरकने लगा है, जिससे तमाम हैंडपंपों ने साथ छोड़ दिया है। स्कूलों में लगे कई हैंडपंपों का यही हाल है। स्थिति यह है कि कई हैंडपंपों से तो नाम मात्र का ही पानी निकल रहा है। वहीं, श्रमिकों की भी कमी खल रही है। इन हालातों में 30 प्रतिशत निर्माण कार्य या तो ठप पड़ गए हैं या फिर नहीं के बराबर काम हो रहा है। जानकारों का कहना है कि जब तक पानी प्रचुर मात्रा में नहीं मिलता, तब तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन


शिक्षक गए ग्रीष्मावकाश पर
स्कूल प्रबंध समिति का सचिव प्रधानाध्यापक होता है। वर्तमान में कई प्रधानाध्यापक छुट्टी मनाने के लिए जनपद से बाहर हैं, जिससे बैंक खाते से धनराशि निर्गत नहीं हो पा रही है। इसका भी विपरीत प्रभाव निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है।  

यह है लागत राशि
शौचालय के निर्माण की लागत राशि 70 हजार रुपये तय की गई है तथा अतिरिक्त कक्षा कक्ष 3.45 लाख रुपये में बनना है।

इनमें बनेंगे कक्षा कक्ष
प्राथमिक विद्यालय शंकरपुरा, श्यामपुरा, बिरयाना, सुभाषपुरा, बरगौरा, रौतयाना, छबीला, सेइपुरा, सहरिया बस्ती मथुराडांग, खजरा, कुरौरा, टपरन सुकाड़ी, जरया, लरगन, करौंदा, किशनपुरा, ब्रजपुरा, गुढ़ाबुजुर्ग, बिजौरी, शिवपुरी, माताखेरा, नाटा, सहरिया बस्ती, कुरयायी, रमेशपुरा, भरतपुरा, टीला, कबरी खिरक, मुतियानाला, बसेरा, मोटा, बदनपुर, खेरो, फौजपुरा, खुशीपुरा, सहरिया बस्ती पनारी, देहरे बाबा मसौराखुर्द, कबूतराबस्ती, सहरिया बस्ती बालाजी, कुड़राई, मड़खेरा, रौतयाना दैलवारा, भीमपुरा, कछयाना, कांशीराम नगर तालबेहट, सुनौरा, चुनगी, बाजार तालबेहट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टगर, दिदौनिया, लखंजर, गिदवाहा, कन्या सुनवाहा, लड़वारी, नवीन कुरौरा, नैगुवां, बारव, नैकोरा व बसवां शामिल हैं।

इनका कहना है
निर्माण संबंधी बैठक 26 मई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मेें होनी है। इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी प्रगति रिपोर्ट लेकर आएंगे, जिससे निर्माण कार्यों की वास्तविक रिपोर्ट सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन

- जाहर सिंह
समन्वयक, निर्माण, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें