संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम सभा खांदी में कचरे के ढेर में आग लगा दी गई। इससे आसपास निवास करने वाले परिवार परेशान रहे।
शासन ने गांव की साफ सफाई के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है। ग्राम सभा खांदी में सफाई कर्मचारी की लचरता के चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। आसपास निवास करने वाले लोगों को कचरे की बदबू से परेशानी हो रही है। सफाई कर्मचारी के गुर्गे रात में कूड़े के ढेर में आग लगा रहे हैं। आग से उठने वाले धुआं से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आग के समय तेज हवा चल गई और किसी के घर में आग पकड़ ली तो बड़ा हादसा हो सकता हैं। लोगों ने गांव की नियमित साफ सफाई कराने एवं कचरे उठवाने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया हैं।
-
कचरे में आग लगाना गलत है। जो भी व्यक्ति ऐसा करता पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- निशांत तिवारी, एसडीएम तालबेहट