फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आज विराजेंगे गणपति महाराज, बाजार में मूर्तियों की बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्तियां अपने घरों को ले जा रहे हैं। इस बार बाजार में पगड़ी पहने हुए गणेश की विशेष मांग रही। पूजा एवं अन्य सजावट की सामग्री की भी खूब बिक्री हुई। कटरा बाजार की झांकी का विशेष आयोजन किया जाता है। इसके अलावा मोहल्लों में भी गणेश मूर्तियां रखी जा रही हैं।
विनायक चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले गणेश महोत्सव का शुभारंभ शनिवार से होना है। दस दिन तक चलने वाले इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बाजारों में सुबह से ही गणेश मूर्तियों की दुकानें घंटाघर से लेकर स्टेशन तक सजी हुई थीं। शहर में लोग पंडालों के अलावा अपने घरों में भी मूर्तियों की स्थापना करते हैं। बाजार में 151 से 5001 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। बाजार में शृंगार के सामान की बहुत बिक्री हुई। कई लोगों ने दस दिन के अलग-अलग वस्त्र लिए, तो कुछ ने आर्टिफिशियल जेवरात की खरीदारी की। प्रथम पूज्य देव को सभी अपने घर ले जाने के लिए आतुर दिखाई दिए।
विज्ञापन

-
सबसे पहले 46 वर्ष पूर्व कटरा बाजार में हुई थी गणेश मूर्ति की स्थापना
शहर में सबसे पहले 46 वर्ष पूर्व कटरा बाजार में वर्ष 1978 में गणेश मूर्ति रखने की शुरुआत हुई थी। पहली बार यहां जो मूर्ति रखी गई थी, उसका निर्माण वहीं किया गया था। यहां 2001 में सबसे ऊंची मूर्ति 24 फीट की रखी गई थी। वहीं वर्तमान में यहां मुंबई से मूर्ति आ रही है। पिछले छह वर्ष से मूर्ति मुंबई से मंगाई जा रही है।
000
पुलिस की रहेगी कड़ी निगरानी : श्री गणेश महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख चौराहों व शहर में पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी। पंडालों में अराजक तत्वों व संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

00000
39 पंडालों में विराजेंगे गणपति महाराज : शहर में करीब आधा सैकड़ा स्थानों पर भगवान गणेश के पंडाल सजाए जा रहे हैं। शुक्रवार को घंटाघर मार्ग पर भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदने वालों की खासी भीड़ नजर आई। सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि करीब 39 स्थानों पर पंडाल सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें