इन पर लगाया गया गैंगस्टर
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव पुत्र गोकुल यादव निवासी बैंक कॉलोनी सिविल लाइन, गैंग सदस्य बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार पुत्र कल्लू अहिरवार निवासी नेहरू नगर, अरविन्द यादव पुत्र गोकुल सिंह यादव निवासी बैंक कॉलोनी सिविल लाइन, महेंद्र दुबे पुत्र छोटेलाल निवासी गांधीनगर नईबस्ती, सोनू समैया पुत्र अशोक समैया निवासी स्टेशन रोड ललित पैलेस के सामने, महेंद्र सिंघई पुत्र निर्मल चंद्र निवासी गांधीनगर नईबस्ती, प्रवोध नारायण तिवारी पुत्र हरदयाल तिवारी निवासी गांधी नगर नईबस्ती, नीरज तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी डैम कॉलोनी, राजू यादव उर्फ राजेंद्र यादव पुत्र गोकुल सिंह निवासी इंद्रपुरा सिविल लाइन, राजेश जैन झोझिया पुत्र चक्रेश जैन निवासी सरदारपुरा, महेंद्र यादव पुत्र गोकुल यादव निवासी सिविल लाइन, कोमलकांत सिंघई पुत्र नवल किशोर गुप्ता निवासी हिंडोन सिटी करौली राजस्थान, पीड़ित नाबालिग किशोरी का पिता, ताऊ, चाची, चचेरे भाई सहित नौ परिजनों के विरुद्ध गैंगस्टर लगाया गया है।
जमानत पर छूटे अब फिर जाएंगे जेल
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार करीब छह महीने तक जेल में बंद रहे। अप्रैल महीने में दोनों जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आए थे। लेकिन अब पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई कर देने से ये एक बार फिर जेल जाएंगे।
जेल से छूटने के बाद की थी राजनीति से संन्यास की घोषणा
अप्रैल महीने में जेल से जमानत पर छूटने के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव सोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव हुए थे और उन्होंने अपनी सफाई पेश की थी। इतना ही नहीं उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की भी घोषणा कर दी थी।