फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धोखाधड़ी करने वाले दो साइबर ठगों पर लगाया गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गैंग बनाकर दो गुना पैसे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दो साइबर अपराधियो के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
रिसाला मंदिर के पास आजादपुरा निवासी मोहित जैन ने 22 जनवरी 2024 को तहरीर दी थी। बताया था कि 8 जनवरी 2024 को फोन से व्हाट्सएप पर एक ऑनलाइन जॉब का मैसेज मिला। लालच में आकर उसने हां कर दी थी। एक अन्य मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया और एक वेबसाइट पर बुकिंग बटन पर 35 बार क्लिक करने को कहा था। यह काम करने पर उसके खाते में 1132 रुपये भेज दिए थे। इसके बाद उसे टीम थ्रिप्टी नामक एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। जालसाजों ने उनका ब्रेनवाश किया और दोगुना पैसे करने का लालच देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 40 लाख 87 हजार 710 रुपये विभिन्न बैंक खातों में डलवा लिए। जब उसने रुपया वापस मांगे, तो जालसाजों ने 16.5 प्रतिशत टैक्स जमा करने की मांग की।
मोहित की शिकायत पर साइबर थाना में 27 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था। साइबर टीम ने कार्रवाई की और 17 फरवरी 2024 को दो मुख्य अभियुक्तों हरियाणा राज्य के भिवानी हुड्डा सेक्टर 13 निवासी अखिल (गैंग लीडर) व राजस्थान राज्य के जयपुर अंतर्गत थाना झोतवारा के पवनपुरी ईस्ट चारण नदी का फाटक निवासी जैलदार को सक्रिय सदस्य के रूप में गिरफ्तार किया था। उनके पास से कई मोबाइल फोन तथा विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किए थे। आरोपियों के आपराधिक इतिहास और संगठित तरीके से अपराध करने को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने इस गिरोह के लीडर अखिल और सक्रिय सदस्य जैलदार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि दोनों ही शातिर और पेशेवर साइबर अपराधी हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें