फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्षिप्त किशोरी के साथ गैंगरेप

Wed, 05 Apr 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : demo
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मानसिक रूप से बीमार किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में किशोरी को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार रात एक किशोरी करीब दो बजे अपनी झोपड़ी के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। किशोरी ने बताया कि दो बाइक पर आए चार लोग उसे अगवा कर ले गए। जब पोती काफी देर तक वापस नहीं आई, तो नाना व नानी ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह किशोरी बस स्टैंड के पास खून से लथपथ अवस्था में मिली। राहगीरों ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां नानी ने पीड़िता से पूरी घटना की जानकारी ली। उसने बताया कि हैंडपंप से उसे चार लोग उठा कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित फूटा बंगला मैदान ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता के साथ आरोपियों ने काफी बेरहमी दिखाई है, जिस कारण से अत्याधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत नियंत्रित न होने पर उसे झांसी रिफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डी प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता की हालत के बारे में जाना और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।      
     
घटना से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवाल      
नगर में बाबा सदनशाह के उर्स का आयोजन किया जा रहा है। उर्स में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जनपद के साथ ही अन्य जनपदों की पुलिस फोर्स को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया है। पीड़िता को जिस जगह से आरोपियों ने अगवा किया, वहां से कुछ ही दूरी पर उर्स की व्यवस्था के लिए पुलिस बैरीकैडिंग लगाई गई है। इसके साथ ही उर्स में भीड़ भाड़ तकरीबन रात भर रहती है। ऐसे में पीड़िता का अगवा होने व घटना के बाद करीब तीन से चार घंटे शहर में रक्त रंजित अवस्था में घूमते रहने के बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी।       
विज्ञापन


घटना के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सभी पहलुुओं को लेकर आरोपियों की पहचान की कोशिशें जारी हैं  विशेष टीम गठित कर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

  डी प्रदीप कुमार पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें