फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में ही अस्थाई कुंड में हुआ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना काल में इस बार घरों में विराजी गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन घरों में ही अस्थाई कुंड में किया गया। सार्वजनिक तालाबों, बांधों व नदियों के आसपास गणेश विसर्जन रोकने के लिए पुलिस का पहरा भी लगाया गया।
विज्ञापन

शहर में इस बार जिला प्रशासन द्वारा शासन की गाईडलाइन के तहत सार्वजनिक स्थानों पर गणेश पांडालों में गणेश प्रतिमाओं स्थापित करने पर रोक लगा दी गई, साथ ही घरों में स्थापित की गईं गणेश प्रतिमाओं को घरों में ही विसर्जित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के माध्यम से मुख्य सड़कों व गलियों में एलान कराके गणेश विसर्जन को घरों में अस्थाई कुंडों में विसर्जित करने के निर्देश दिए गए। इसी के तहत इस बार लोगों ने अपने-अपने घरों में दस दिन पूर्व गणेशोत्सव शुभारंभ पर छोटी गणेश प्रतिमाएं स्थापित कीं और रोजाना सुबह व शाम को संध्या आरती, भजन पूजन व कीर्तन का आयोजन सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखकर किया गया। ताकि परंपरा भी न टूटे और भगवान गणेश का उत्सव पांडालों में नहीं तो कम से कम घरों में पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा सके। मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेशोत्व का समापन होने पर श्रद्धालुओं ने घरों में बनाए गए अस्थाई कुंडों में गणपति बप्पा मोरया के जयघोषों के साथ गणेश प्रतिमाएं विसर्जित कीं। वहीं गोविंद सागर बांध की तलहटी सागर रोड किनारे, मोहल्ला आजादपुरा में गोविंद सागर जाने वाले रास्ते के अलावा शहजाद नदी पर मुख्य पुलों के पास, सुम्मेरा तालाब एवं राजघाट बांध एवं बांध से निकली बेेतवा नदी के पुल व आसपास सभी संभावित नदी, तालाबों व बांधों के पास जहां गणेश विसर्जन की हो सकता है, वहां पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर पुलिस बल तैनात किया गया।
बचते बचाते बांध, नदियों में किया विसर्जन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद भी कई श्रद्धालुओं ने पुलिस की निगाह से बचते-बचाते बांध व नदियों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। हालांकि, एसपी ने सभी संभावित जगहों पर पुलिस की तैनाती की थी लेकिन कुछ लोग पुलिस से बचकर बांध व नदियों में दूर जाकर विसर्जन करते भी देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें