फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव 22 से, मूर्तिकारों के सामने संकट

विज्ञापन
घरों में स्थापना के लिए बनी गणेश जी की छोटी मूर्ति - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली / ललितपुर। संक्रमणकाल के कारण सार्वजनिक गणेश उत्सव के लिए समितियों ने गणेश प्रतिमा के निर्माण के लिए मूर्तिकारों को इस बार आर्डर नहीं दिया है, जिससे मूर्तिकारों ने अभी तक प्रतिमा का निर्माण शुरू नहीं किया है। भगवान गणपति के पूजन के साथ त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस वर्ष गणपति की स्थापना 22 अगस्त को होनी है। लेकिन, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण विध्नहर्ता गणेश की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार संकट में हैं।
विज्ञापन

नहीं मिल रहे ऑर्डर
पाली / ललितपुर। ललितपुर गणेशोत्सव के लिए मूर्तिकारों के पास कई महीने पहले से ऑर्डर मिलने लगते थे, लेकिन इस बार इन मूर्तिकारों के पास कोई काम ही नहीं है, जबकि गणपति उत्सव को दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। नगर पंचायत पाली में रहने वाले मूर्तिकारों ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से मूर्तियां बनाते आ रहे हैं। बताया कि गणेश चतुर्थी में मूर्ति के साथ-साथ दुर्गा पूजा, कृष्ण जन्म महोत्सव में झांकियां, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस में झांकियां भी सजाता हूं, लेकिन इस बार काम ही नहीं है।
इस बार न तो बड़ी मूर्तियों का आर्डर मिला हैं और न ही अब तक किसी ने झांकी बनाने का आर्डर दिया हैं। गणेश चतुर्थी के लिए छह महीने पहले बुकिंग आ जाती थी, लेकिन इस बार न तो ग्राहक आए हैं और न ही समिति वाले। - हेतराम
विज्ञापन

सीमेंट बालू से कारस देव घोड़ा नंदी स्वर की पुरानी मूर्तियों को दिखाते हुए हरदयाल प्रजापति कहते हैं कि पहले काम मिलता था, लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते इस बार काम ही नहीं मिला।
यह सीजनल काम है, लेकिन साल भर विभिन्न त्योहार और उत्सव में आर्डर मिल जाते हैं, जिससे जीविका चलती है, इस काम में मेरे घर के 11 सदस्य मेरी मदद करते हैं। - बृजभान प्रजापति मूर्तिकार
कोरोना के कारण सिर्फ 2 से 3 ग्राहक अभी आए हैं, लेकिन किसी ने भी 3 फीट से ज्यादा की मूर्ति का आर्डर नहीं दिया है। यह समय हम सबके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है। - जसवंत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें