ग्राम बुढ़वार में हारजीत की बाजी लगाते पकड़े गए जुआरी व मौजूद एसओजी टीम
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़वार में बृहस्पतिवार को एसओजी की टीम ने हारजीत की बाजी लगाते पांच आरोपियों को पकड़कर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों के पास से 13,890 रुपये और छह मोबाइल व चार बाइक भी मौके से बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम बुढ़वार में हारजीत की बाजी होने की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। जिसके तहत टीम ने ग्राम बुढ़वार निवासी संदीप, जितेंद्र, असलम, राजेंद्र कुमार व जितेंद्र यादव को मौके से हारजीत की बाजी लगाते हुए दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, एसआई राजेंद्र सिंह, शत्रुंजय सिंह, संजीव शर्मा, देवेंद्र यादव, अमित पाठक, अवधेश यादव, प्रदीप कुमार व तेजप्रताप शामिल रहे।