फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कीचड़ से सनी गैलरी, पैथोलॉजी तक मुश्किल से पहुंचे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में भले ही करोड़ों रुपये की लागत से मरम्मत का कार्य किया गया हो, लेकिन जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। शुक्रवार सुबह से हुई बारिश से कॉलेज परिसर में जगह-जगह पानी जमा हो गया। अंदर गैलरी में पानी जमा होने से पैथोलॉजी की ओर पहुंचना मुश्किल हो गया। मरीज परेशान होकर कीचड़ से निकलने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

वार्ड, ओपीडी परिसर, कक्षों व शौचालय की मरम्मत समेत जलभराव रोकने के लिए नालियों का निर्माण किया गया है। लंबे समय से चोक पड़ी नालियों के चैंबर खोलकर अलग से एक फीट चौड़ाई वाले पाइप डाले गए। चैंबर भी बनाए गए। इससे लगा कि अब जलभराव की समस्या से निदान मिल जाएगा। लेकिन, शुक्रवार सुबह से हुई बारिश से मरम्मत व निर्माण की पोल खुल गई।
एनसीडी सेल से आगे पैथोलॉजी मार्ग में पानी जमा हो गया। यहां से मरीजों व तीमारदारों के निकलने से चारों तरफ कीचड़ फैल गया। रास्ते में पानी देखकर मरीज निकलने से कतराते रहे। इसी मार्ग से गर्भवती महिलाएं को भी निकलना पड़ा। कीचड़ में उनके गिरने का भय बना रहा। बच्चे भी गंदे पानी से होकर निकले।
विज्ञापन

-
मुख्य द्वार से गेट नंबर एक व दो की ओर जमा है पानी
अंदर ही नहीं बाहर मेडिकल कॉलेज परिसर में चलना भी मुश्किल हो रहा है। पर्चा बनने वाली खिड़की के पास में ही बारिश का पानी जमा हो गया है। कतार में लगने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। टंकी के पास भी पानी जमा होने से पहुंचना मुश्किल है। दोनों ओर वाहन खड़े हो रहे हैं। ऐसे में गंदे पानी से निकलकर जाना पड़ रहा है। परिसर में पैदल लोगों के चलने पर वाहनों की निकासी से दूषित पानी ऊपर आ रहा है।
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज परिसर में गैलरी में पानी जमा होने की जानकारी हुई है। इसकी सफाई कराकर पानी आने से रोका जाएगा। परिसर में भी पानी की सफाई कराई जाएगी।
- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें