फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी में सुरक्षा कवच तैयार

Thu, 30 Jun 2016 02:03 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
मंडी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी की सुरक्षा के लिए मुख्य गेट पर व्यापारियों की मांग एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका ने मंडी के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। कैमरें से मंडी गेट पर होने वाली हर प्रकार की गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गल्ला मंडी में व्यापारियों की दुकानों से चोरियां होने पर हर बार सुरक्षा घेरा मजबूत करने और हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग उठाई जाती रही है। मंडी प्रशासन द्वारा हर बार प्रस्ताव भेजने और बजट का हवाला देकर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने को टाल दिया जाता है। करीब दो वर्ष पूर्व सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने मंडी समिति के सचिव का घेराव तक किया था। जिलाधिकारी को भी कई बार ज्ञापन देकर मंडी की सुरक्षा किए जाने की मांग की जाती रही है, ताकि मंडी गेट पर किसी भी समय आने- जाने वालों और विभिन्न प्रकार के गल्ला से लदे अथवा खाली वाहनों पर नजर रखी जा सके। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा मंगलवार को गल्ला मंडी के मुख्य गेट पर दो सीसीटीवी कैमरा लगा दिए गए है। हालांकि, अभी गल्ला मंडी में प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के तहत बहुत से कार्य होना बाकी हैं। इसमें पूरे मंडी परिसर की निगरानी के लिए कैमरे और एलईडी, हाईमास्ट लाइट लगाया जाना प्रस्तावित है। जो बजट पास होने के बाद ही पूरा हो सकेगा।


 
बिना गेट पास के वाहनों पर होगी नजर
ललितपुर। गल्ला मंडी के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगने से गल्ला मंडी में आने- जाने वाले हर प्रकार के वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। गल्ला से लदे वाहनों का बिना गेट पास निकालना संभव नहीं हो सकेगा। इससे मंडी शुल्क की चोरी रोकी जा सकेगी।
विज्ञापन


 गुटबाजी से देर से लगे कैमरे
ललितपुर। गल्ला मंडी में व्यापारियों की आपसी गुटबाजी के कारण काफी देर से कैमरे लग सके हैं। नगर पालिका द्वारा पिछले माह की बोर्ड बैठक में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कुछ व्यापारियों के विरोध के कारण गत माह कैमरे नहीं लग सके थे। इसके बाद इस महीने हुई बोर्ड बैठक के बाद बुधवार को गल्ला मंडी गेट पर कैमरे लगा दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें